{"_id":"5e90954f8ebc3e78b7131625","slug":"sainitation-in-almora-almora-news-hld379748866","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मचारियों के वेतन के लिए शासन से 92 लाख रुपये मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मचारियों के वेतन के लिए शासन से 92 लाख रुपये मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पालिका कर्मियों को फरवरी का वेतन जल्द मिलेगा। शासन ने फरवरी के वेतन के लिए 92 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। अगले सप्ताह तक यह राशि मिलने की उम्मीद है। पालिका के 252 कर्मचारियों को फरवरी और मार्च का वेतन नहीं मिल सका है। ऐसे में घोषित लॉकडाउन के चलते पालिका कर्मियों की परेशानी बढ़ गई है जबकि कोरोनारोधी मुहिम के कारण पालिकाकर्मी रोजाना दो पालियों में सेवा दे रहे हैं। नगर में सफाई कर कीटनाशकों का छिड़काव भी कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि वेतन अवमुक्त करने का शासनादेश मिल गया है। अवकाश समाप्त होते ही अगले सप्ताह फरवरी का वेतन पालिका कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा।
पूरे शहर को सैनिटाइज करने में जुटे पालिका कर्मी
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पालिका परिषद के कर्मचारी पूरे शहर को सैनिटाइज करने में जुटे हैं। प्रत्येक वार्ड में स्प्रे मशीन से सोडियम हाईपोक्लोराइड समेत ब्लीचिंग पाउडर, चूने का छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को पालिका के ईओ/डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे के नेतृत्व में फायर वाहन से पातालदेवी से कसारदेवी तक सोडियम हाईडोक्लाइड का छिड़काव किया गया। इस मौके पर फायर के एलएफएम हरनाम सिंह, चालक उमेश चंद्र, फायर मैन विनोद चंद्र, पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी, राजपाल पवार, आनंद सिंह, रवींद्र कुमार, संदीप कुमार आदि थे। वहीं पालिका के कर्मी प्रत्येक वार्ड में स्प्रे मशीन से सोडियम हाईपोक्लोराइड, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे हैं। इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा है कि पालिका परिषद पूरे शहर को सैनिटाइज कर रही है। तेरह वार्डों के प्रत्येक मोहल्ले, रास्तों, गलियों, नालियों को सैनिटाइज करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कहीं कोई कमी रह रही हो तो संबंधित व्यक्ति इसकी सूचना पालिका परिषद को दे सकते हैं और उसे दूर किया जाएगा। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष किशन गुरुरानी ने कहा है कि वैश्विक से बचाव के लिए नगरपालिका परिषद के पर्यावरण मित्र पूरी निष्ठा से सफाई और सैनिटाइजेशन कर रहे हैं, जो कि काफी सराहनीय है। ऐसे समय में समस्त नगरवासियों का भी कर्तव्य है कि वह अपने क्षेत्रों के पर्यावरण मित्रों का उत्साह बढ़ाकर उनका आभार भी जताएं।