{"_id":"58f3a9064f1c1be076470c10","slug":"sailde-vichoti-mela-in-dwarahat","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट में स्याल्दे विखोती मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट में स्याल्दे विखोती मेला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में स्याल्दे विखोती मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विखोती मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हल्द्वानी के कलाकारों की धूम रही। उन्होंने पार भीड़े की बसंती छोरी...., डीडीहाटै की कमला छोरी समेत कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी लोकनृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
शनिवार की शाम आयोजित मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विधायक महेश नेगी ने इस मेले को पाली पछाऊं की शान से जुड़ा बताया। कहा कि इसे राज्य स्तरीय मेले का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पप्पू कार्की एंड पार्टी हल्द्वानी के कलाकारों ने पार भीड़े की बसंती छोरी रुमा झुमा...., डीडीहाटै की कमला छोरी आदि गीत और नृत्य प्रस्तुत दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। दूनागिरि माडर्न जूनियर हाईस्कूल, एमडी तिवारी हाईस्कूल, विवेकानंद विद्यामंदिर, दूनागिरि माडर्न स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्याल्दे बिखोती मेले के तहत चौथे दिन मीना बाजार सजाई गई। हजारों महिलाओं ने बाजार से खरीददारी की। बाजार में बाहर से आए व्यापारियों ने हौजरी, क्राकरी, महिला प्रसाधन और बच्चों के खिलौने सजाई थी। हौजरी, क्राकरी, महिला प्रसाधन सामग्री की खरीद को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। बच्चों में भी खिलौने, गाड़ियां खरीदने को लेकर काफी उत्साह दिखा। रविवार की छुट्टी होने के कारण फुर्सत के पलों में लोग जमकर खरीददारी करने पहुंचे। कल 17 अप्रैल को भी मीना बाजार सजेगी।
विज्ञापन