{"_id":"580f9ecf4f1c1b3924bc3327","slug":"said-govind-singh-kunjwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बच्चों को संस्कारवान और चरित्रवान बनाना होगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बच्चों को संस्कारवान और चरित्रवान बनाना होगा’
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोविंद सिंह कुंजवाल बोले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्यां (अल्मोड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से बच्चे संस्कारवान और चरित्रवान बन सकते हैं। भावी पीढ़ी के विकास के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने की जरूरत है। श्री कुंजवाल राजकीय हाईस्कूल अंडोली में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये स्वीकृत किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंडोली, मटकन्या, घुरकुना, भिलौली समेत अन्य गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण किया जाएगा। स्कूल के शीघ्र उच्चीकरण का आश्वासन दिया। गुरुड़ाबांज-अंडोली जीप मार्ग के सुधारीकरण को दो लाख रुपये, स्कूल में फर्नीचर खरीदने को एक लाख अंडोली में हरू मंदिर के सुंदरीकरण को एक लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन
इससे पहले मटकन्यां गांव में हुई सभा में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों से उठाने का आह्वान किया। क्षेत्र के लिए गैराड़ से लिफ्ट पेयजल योजना बनाने का भरोसा दिलाया। ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, देवी दत्त पांडे, रमेश कांडपाल, राजेंद्र सिंह, बीएल भारती, देवी दत्त पांडे, दलीप सिंह गैड़ा, हरिमोहन भट्ट, नारद भट्ट, अख्तर हसन नकवी, नाथूराम, सुंदर बिष्ट, कृष्ण कुमार, गौरी राम, महेश भट्ट, पूरन पाटनी आदि ने विचार रखे। संचालन जुनैद अनीस पठान ने किया।
विज्ञापन