फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Saheed Sainya Dham Yatra From Almora

शहीद सैन्य सम्मान यात्रा शु्रू, शहीदों के घरों से एकत्रित की जाएगी पवित्र मिट्टी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Saheed Sainya Dham Yatra From Almora
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में शहीद सैन्य सम्मान यात्रा को रवाना करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिं? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सैन्य धाम निर्माण के लिए शहीदों के घरों की पवित्र मिट्टी एकत्र करने के लिए मंगलवार से तीन दिवसीय शहीद सैन्य सम्मान यात्रा शुरू हो गई है। राज्य के 1734 शहीदों के परिवारों के घर से एकत्र मिट्टी सात दिसंबर को देहरादून सैन्य धाम पहुंचाई जाएगी। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने चौघानपाटा में यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून आगमन पर कहा था कि उत्तराखंड में चारधाम हैं। पांचवां सैन्य धाम भी होना चाहिए। उनकी इस परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार यह सैन्य धाम बना रही है। इस सैन्य धाम में सैनिकों की गौरव गाथा को अंकित किया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी उनके सर्वोच्च बलिदान को याद कर सके। सम्मान स्वरूप शहीदों के परिवारों को एक ताम्रपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध से बाद के युद्धों में शहीद सैनिकों के घरों के आंगन की पवित्र मिट्टी एकत्र की जाएगी। पहले दिन यात्रा हवालबाग, ताकुला, भैसियाछाना, भिकियासैंण जाएगी। तीन दिन में पूरे जिले के शहीदों के घरों से मिट्टी एकत्र कर सात दिसंबर को देहरादून सैन्य धाम पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसएसपी पंकज भट्ट, एडीएम सीएस मर्तोलिया, पूर्व ब्रिगेडियर केसी जोशी, पूर्व कर्नल जेसी लोहनी, कमांडर एचएस सांगा, पूर्व कैप्टन दीपक कुमार, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह आदि थे।

कांग्रेसियों ने द्यांगण में सैनिकों, आश्रितों को सम्मानित किया
बागेश्वर। कांग्रेसजनों ने वर्ष 1971 की लड़ाई की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय के द्यांगण में भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों को सम्मानित किया। कांग्रेस की न्याय पंचायत आरे की प्रभारी कांग्रेस सेवादल महिला इकाई की जिलाध्यक्ष सुनीता टम्टा के नेतृत्व में द्यांगण में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक लाल सिंह, सैनिक आश्रित ललिता देवी, भवानी देवी को सम्मानित कर मिठाई बांटी गई। लोगों को वर्ष 1971 की लड़ाई में वीर सैनिकों का योगदान बताया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रंजीत दास, इंदिरा जोशी, ललित सिंह, गोविंद, गीतांजलि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed