फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rumors of Yoga on Yoga Day

विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास करने को उमड़ी भीड़

Fri, 21 Jun 2019 11:30 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 21 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rumors of Yoga on Yoga Day
अल्मोड़ा के एनटीडी स्थित एसएसबी मुख्यालय में योगाभ्यास करते अधिकारी और जवान। - फोटो : amar ujala
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों में लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। एसएसजे परिसर योग विभाग द्वारा लोअर मालरोड स्थित सिमकनी मैदान में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ करते हुए अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि योग भारत की अमूल्य निधि है। 
विज्ञापन


डीएम नितिन सिंह भदौरिया और योग विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने कहा कि योग से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास होता है। इसके बाद परिसर की योग प्रशिक्षक दीपा मलवाल और उनकी टीम ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, सूर्यनमस्कार, अनुलोम विलोम, प्राणायाम आदि कराया। 
विज्ञापन

वहां सीडीओ मनुज गोयल, प्रशिक्षु आईएएस बीएल फिरमाल, आवासीय विवि के कुलसचिव डा. विपिन जोशी, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, प्रो. अतुल जोशी, डीएफओ केएस रावत, सीईओ जगमोहन सोनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, डीएसपी कलम राम आर्य, अग्निश्मन अधिकारी वंश बहादुर यादव, रवि रौतेला, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी केएस नपलच्याल, डा. अजीत तिवारी, डा. जेसी दुर्गापाल, डा. प्रेम प्रकाश पांडे, लल्लन सिंह आदि ने भाग लिया। महर्षि विद्या मंदिर में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बीबी भट्ट, बीपी बहुगुणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी मुख्यालय एनटीडी में द्वितीय कमान अधिकारी एचसी जोशी की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। सुमित बोहरा ने बल के अधिकारियों, जवानों और स्तानीय नागरिकों को योगाभ्यास कराया। उप कमांडेंट संचार एचसीएस बिष्ट, उप कमांडेंट शैलेंद्र पांडे, संजीव तिवारी, संदीक्षा अध्यक्ष पुष्पा जोशी, अन्नू बोरा आदि मौजूद थे। गायत्री प्रज्ञा पीठ थपलिया में डा. मंजू बोरा, नेहा और तान्या ने योगाभ्यास कराया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसारदेवी, हंस ज्ञान भक्ति आश्रम समेत शहर के मोहल्लों और मैदानों में योगा दिवस आयोजित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed