{"_id":"651f129e3a3a578c030596e4","slug":"rti-for-jageshwar-temple-almora-news-c-232-1-alm1001-3703-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और लोक सूचना अधिकारी को सूचना आयोग ने किया नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और लोक सूचना अधिकारी को सूचना आयोग ने किया नोटिस जारी
Fri, 06 Oct 2023 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और लोक सूचना अधिकारी को समिति के आरटीआई के दायरे में न आने पर सूचना आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राज्य सूचना आयोग ने संबंधित को आठ नवंबर को इसके लिखित उत्तर के साथ 11:15 बजे आयोग के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं।
इसी वर्ष 12 जनवरी को हुई बोर्ड बैठक में जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति को आरटीआई के दायरे में लाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके लिए तत्कालीन डीएम ने एकाउंटेंट की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। प्रबंधक को लोक सूचना अधिकारी, एसडीएम भनोली को प्रथम अपीलीय अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी और खुद द्वितीय अपीलीय अधिकारी के तौर पर समिति में शामिल हुईं। जुलाई माह में अचानक प्रबंधक की तरफ से समिति के आरटीआई के दायरे में शामिल न होने का हवाला दिया गया। बकायदा मामले में डीएम का एक वीडियो बयान भी जारी हुआ। इस पर उपाध्यक्ष नवीन चंद्र भट्ट ने राज्य सूचना आयोग में मामले की शिकायत की। आयोग की तरफ से उप सचिव रजा अब्बास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक सूचना अधिकारी और अध्यक्ष को नोटिस जारी कर इस पर जवाब के साथ आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डीएम विनीत तोमर ने कहा कि मामले की जानकारी फिलहाल नहीं है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर व्यस्तता अधिक है। मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं प्रबंधक से इस मामले में उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन बंद आया।