फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Route changed for the Goddess Nanda-Sunanda palanquin procession; commuters inconvenienced due to 'Zero Zone' restrictions.

Almora News: मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा पर बदला रूट, जीरो जोन होने से यात्री परेशान

Wed, 23 Sep 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 23 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Route changed for the Goddess Nanda-Sunanda palanquin procession; commuters inconvenienced due to 'Zero Zone' restrictions.
अल्मोड़ा। नगर में बुधवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहा। मुख्य मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद होने और रूट बदलने के कारण कई यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक कड़ा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया था। इस दौरान मुख्य बाजारों और कुछ प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रही जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू होने के चलते हल्द्वानी से पिथौरागढ़, बागेश्वर, रानीखेत, कौसानी जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन वाया धारानौला और बेस तिराहा लोअर माल रोड होते हुए संचालित हुए। लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की ओर सभी चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। एलआरसाह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहे। इस दौरान यह एरिया जीरो जोन रहा। एनटीडी से बाजार की ओर आने वाले सभी वाहन धारानौला या शैलबैंड होते हुए अपने गंतव्य को गए। मालवाहक और भारवाहक वाहन माल रोड पर प्रातः नौ बजे से करबला तिराहे से प्रतिबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed