फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   roopantaran program will increase in number of students in schools: Negi

रूपांतरण कार्यक्रम से बढ़ेगी स्कूलों में छात्र संख्या : नेगी 

Wed, 20 Feb 2019 11:38 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Wed, 20 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
roopantaran program will increase in number of students in schools: Negi
स्कूल का निरीक्षण करते पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी। - फोटो : amar ujala

 उत्तराखंड पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने बुधवार को अन्य सदस्यों के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंचधारा की व्यवस्थाओं को देखा और वहां रूपांतरण के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। डॉ. नेगी ने रूपांतरण के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभिनव प्रयोगों से विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा पहाड़ों में पलायन का मुख्य कारण संसाधन परक शिक्षा का अभाव और अध्यापकों की कमी है। उन्होंने रूपांतरण के माध्यम से कक्षों में फर्नीचर के अलावा टीवी और बच्चों के बैठने के स्थान आदि का निरीक्षण करते हुए कहा कि इन प्रयोगों से शिक्षा के स्तर में सुधार संभव है।
विज्ञापन


इस दौरान उपस्थित जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी इस अभियान की सराहना की है। वर्तमान में लगभग 25 विद्यालयों का रूपांतरण के अंतर्गत कायाकल्प किया गया है और लगभग 100 विद्यालयों को इस वर्ष रूपांतरण के अंतर्गत संसाधनयुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, अपर आयुक्त ग्राम्य विकास डा.आरएस पोखरिया, शोध अधिकारी जीबी चंद्रानी, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, गोविन्द सिंह धामी, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, विद्या कर्नाटक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed