फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Role Of Literature in Breking Bias

रोल ऑफ लिटरेचर इन ब्रेकिंग बायस विषय पर हुई कार्यशाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Role Of Literature in Breking Bias
अल्मोड़ा में पद्मश्री बसन्ती देवी को सम्मानित करते कुलपति प्रो नरेंद्र भण्डारी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी व विदेशी भाषा विभाग और रूम टू रीड इंडिया की ओर से सोमवार को दृश्यकला संकाय के सभागार में रोल ऑफ लिटरेचर इन ब्रेकिंग बायस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरणविद पद्मश्री बसंती देवी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सामाजिक विषयों पर चिंतन और मनन जारी रखना चाहिए। कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने बसंती देवी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष प्रो. निर्मला पंत ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। पद्मश्री बसंती देवी ने लैंगिक समानता, पर्यावरण, कोसी बचाओ अभियान, नारी उत्थान, नशा मुक्ति आदि सामाजिक विषयों पर अपने अनुभवों को साझा किया। प्रो. एसए हामिद (सेवानिवृत्त आचार्य) ने लिंगभेद, वर्णभेद आदि को उदाहरण के साथ प्रस्तुत किया। रोहित गुप्ता (प्रोग्राम अफसर, रूम टू रीड इंडिया) ने अपने संस्थान की गतिविधियों और निशा जोशी (सीनियर प्रोग्राम अफसर, जेंडर इक्वलिटी एंड गर्ल्स एजुकेशन प्रोग्राम, रूम टू रीड इंडिया) ने नारी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर बात रखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रज्ञा वर्मा एवं संयोजिका डॉ .शैली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति किरण, डॉ. आस्था नेगी, जुनैद खान, शिल्पी सती आदि ने सहयोग दिया। वहां पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह, प्रो. सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला संकाय), डॉ. सबीहा नाज, प्रो. शालिमा तबस्सुम, डॉ. वंदना जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed