फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   roadways service should be maintained

Almora News: हमारी रोडवेज सेवा को तो बहाल कर दीजिए 'साहब'

Mon, 11 Sep 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
roadways service should be maintained
अल्मोड़ा। जिले में उत्तराखंड परिवहन निगम की हालत राज्य गठन के बाद सुधरने के बजाय और अधिक दयनीय हो चुकी है। राज्य गठन के बाद नए रूट में बस के संचालन के बजाय पांच रूट पर इनका संचालन ठप हुआ है और यात्री टैक्सी में धक्के खाने के लिए मजबूर हैं। अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-देहरादून और मासी-दिल्ली सेवा का लंबे समय से संचालन ठप है, जिससे क्षेत्र के लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों पर आवाजाही का बेहतर जरिया रोडवेज बस हैं। राज्य गठन के बाद लोगों को उम्मीद थी दूर-दराज के क्षेत्रों में नए रूट पर बस का संचालन होगा और उनका सफर आरामदायक होगा। लेकिन नई बस सेवा संचालित होने के बजाय पुरानी सेवाएं भी बंद हो रही हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा डिपो के पास मौजूद 30 बसों का 14 मार्गों पर संचालन होता था। करीब एक साल से अल्मोड़ा-टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-देहरादून, मासी-दिल्ली रूट पर बस का संचालन ठप है। इन हालात में लोग टैक्सी के भरोसे ऊंचा किराया देकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से इन सेवाओं के संचालन की मांग तो हो रही है, लेकिन निगम इससे हाथ पीछे खींच रहा है, जिसकी मार लोगों को सहनी पड़ रही है।
अल्मोड़ा डिपो के एआरएम आरके आर्या का कहना है कि लंबे समय से चालक और परिचालकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में कई रूट पर बस का संचालन रोकना पड़ा है। चालक, परिचालकों की व्यवस्था होते ही सभी रूट पर बस संचालन संभव है।

बस संचालन के लिए नहीं हैं चालक, परिचालक, निगम को हर माह लग रही है 30 लाख की चपत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो के पास बस संचालन के लिए चालक और परिचालक नहीं हैं। निगम के अधिकारियों के मुताबिक सभी रूट पर बस संचालन के लिए 68 चालक और 73 परिचालकों की जरूरत है। लेकिन निगम के पास महज 44 चालक और 57 परिचालक हैं। ऐसे में हर रूट पर बस का संचालन कर पाना निगम के लिए चुनौती बन गया है। वहीं बस का संचालन न होने से निगम को हर माह 30 लाख रुपये की चपत लग रही है।

-
रानीखेत से पांच रूट पर बंद हुआ बस का संचालन

अल्मोड़ा। रानीखेत डिपो की हालत बेहद खराब है। यह डिपो भी चालक और परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। यहां से पूर्व तक विभिन्न रूट पर 70 बस का संचालन होता था। लेकिन चालक और परिचालक न होने से महज 26 बस का संचालन हो रहा है। यहां से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, गैरसैंण, बागेश्वर, नैनीताल सहित अन्य रूट पर बस का संचालन ठप है, इससे यात्री परेशान हैं।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed