फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadways employees wear black bands to protest for salary

Almora News: रोडवेज कर्मियों ने वेतन के लिए काली पट्टी बांध जताया विरोध

Sun, 08 Feb 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees wear black bands to protest for salary
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो में कार्यरत समस्त कर्मचारियों ने दो माह से वेतन नहीं मिलने पर बाह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रर्दशन रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय प्रबंधन समिति के आह्वान पर किया गया। कर्मचारियों ने रोष जताते हुए जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप टम्टा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि उन्होंने इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक को पत्र ज्ञापन भेजकर शासन और विभागीय अधिकारियों से शीघ्र दो माह का वेतन जारी करने की मांग की है। कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री राजकुमार टम्टा, गोपाल दत्त जोशी, राजेंद्र प्रसाद, तारा दत्त जोशी, भगवती नेगी, हरीश जोशी, नवीन चंद्र, धीरज लटवाल, प्रदीप कुमार, अरुण सिंह, नंदकिशोर, करण सिंह, गोधन सिंह, नंदन सिंह, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

रानीखेत डिपो में किया प्रदर्शन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत डिपो के कर्मचारियों ने भी रोडवेज कार्यशाला परिसर में नारेबाजी कर विभागीय व्यवस्था के खिलाफ रोष जताया। शाखा अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। शाखा मंत्री प्रमोद जोशी ने कहा कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 14 फरवरी तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो मजबूरन चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान बृजमोहन, सचिन अग्रवाल, नंदन सिंह, प्रकाश चंद्र, आनंद पपनै, पंकज पवार, दीवान सिंह, चंदन सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed