फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Roadways employees angry over not getting salary

वेतन नहीं मिलने से गुस्साए रोडवेज कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees angry over not getting salary
अल्मोड़ा में मांगों को लेकर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चार माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान रोडवेज कर्मचारियों ने मोर्चा खोल लिया है। मंगलवार को कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शीघ्र वेतन दिए जाने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर 28 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि पिछले चार माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक संकट गहराने के कारण परिवार के पालन-पोषण में भी दिक्कतें आ रही हैं। बावजूद इसके उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई बार समस्या उठाने के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं दे रही हैं। गुस्साए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के साथ अब उन्होंने 28 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश चंद्र भट्ट, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश नेगी, शाखा मंत्री राजकुमार, रमेश चंद्र जोशी, सुरेश सिंह नेगी, उमेश भट्ट, राम दत्त पपनै, गोपाल जोशी, गिरीश चंद्र आर्या, तारा जोशी, चंद्रशेखर, उमाशंकर, प्रदीप कुमार, विशन सिंह, ममता दानू, प्रताप सिंह, संजय कुमार, नरेंद्र सिंह, राकेश, पवनेश टम्टा, जगदीश नेगी, रमेश कांडपाल, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चार माह से वेतन नहीं मिलने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग के बाद भी वेतन नहीं मिल सका। जिसके चलते अब मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। - गोविंद प्रसाद टम्टा, अध्यक्ष।

लंबे समय से वेतन की मांग कर रहे थे लेकिन अब भी वेतन नहीं मिल पाया है। कोरोना काल में पहले ही लोग परेशान हैं। ऐसे में वेतन नहीं मिल पाने से आर्थिक दिक्कतें बढ़ गई हैं। - राजकुमार टम्टा, शाखा मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed