{"_id":"4933f5d50eab010de8d4f30cb4fd7eb2","slug":"roadways-bus-broke-down-the-middle-own-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से उतरते ही अधेड़ ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से उतरते ही अधेड़ ने तोड़ा दम
ब्यूूराे, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 06 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की रानीखेत डिपो बस में दिल्ली से अपने घर कठपुड़िया को आ रहा एक अधेड़ ने रानीखेत पहुंचकर रोडवेज स्टेशन के पास दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अचानक हुई इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पंचनामा भरकर शव का राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जहां हृदयगति रुकने से मृत्यु होने की संभावना जताई गई है।
कठपुड़िया निवासी दयाकृष्ण भट्ट (50) पुत्र स्व. बची राम भट्ट दिल्ली से रोडवेज बस से घर को आ रहे थे, लेकिन सुबह जैसे ही वह रोडवेज की बस से बाहर उतरे तो बेहोसी छाने लगी, लोगों ने पकड़कर उन्हें बैंच पर बिठाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को सूचना दी, काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। तो अधेड़ के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। बाद में पुलिस टीम पहुंची, पंचनामा भरकर राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद डा. डीएस पार्की ने बताया कि हृदयगति रुक जाने के कारण संभवत: मृत्यु हुई है। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।