फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road worth Rs 3.36 crore crumbles in a year, villagers question quality

Almora News: 3.36 करोड़ की सड़क एक साल में उखड़ी, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Road worth Rs 3.36 crore crumbles in a year, villagers question quality
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुनियाकोट-मटीला मोटर मार्ग पर करीब 3.36 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए डामरीकरण और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। निर्माण कार्य पूरा हुए अभी एक वर्ष भी नहीं बीता है लेकिन सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री और गुणवत्ताविहीन कार्यों की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई थी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने व सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
क्या बोले ग्रामीण

निर्माण कार्य के दौरान ही कई बार गुणवत्ता संबंधी शिकायतें की गई थीं लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम अब सड़क के उखड़ने के रूप में सामने आ रहा है। - तारा सिंह परिहार, ग्रामीण
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत खराब होना गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। - पंकज परिहार, ग्रामीण

-------------------------------
कोट
सर्दियों के मौसम में डामरीकरण होने के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं। कार्यदायी संस्था का करीब 50 लाख रुपये का भुगतान रोका गया है और उसे नोटिस भी जारी किया जा चुका है। जहां-जहां सड़क उखड़ी है वहां जल्द सुधारात्मक कार्य कराया जाएगा। -कुंदन गोस्वामी, सहायक अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि अल्मोड़ा
------------------------------
करोड़ों की लागत से लगे क्रैश बैरियर बदहाल

रानीखेत(अल्मोड़ा)। भुजान-बर्धो-भुजान मोटर मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए क्रैश बैरियर कुछ ही समय में बदहाल होने लगे हैं। कई स्थानों पर बैरियर हवा में लटके हुए हैं जबकि कुछ जगहों पर वे जमीन की ओर झुक चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रैश बैरियरों की बुनियाद मजबूत नहीं बनाई गई जिसके कारण वे समय से पहले क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह मेहरा, आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा, बिशन सिंह जंतवाल, कुलदीप सिंह ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर क्रैश बैरियरों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बैरियरों को दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed