फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road Is Not In Good Condition

आपदा के बाद अभी तक दुरुस्त नहीं हो सके कई आंतरिक मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Road Is Not In Good Condition
बचूड़ी मोटर मार्ग में इस तरह से पड़ा है मलबा। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कें अब तक दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मोटर मार्गों का बुरा हाल है। चापड़-बचूड़ी मोटर मार्ग से अब तक मलबा नहीं हट सका है। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि प्रांतीय खंड ने रानीखेत डिवीजन की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए आपदा मद से 13 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

चापड़-बचूड़ी-बिल्लेख मोटर मार्ग चापड़ और बचूड़ी हिस्से पर बदहाल पड़ा है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी ने कहा कि सड़क पर आया मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। इस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शंभू दत्त जोशी ने कहा कि यदि शीघ्र मलबा नहीं हटाया तो आंदोलन किया जाएगा। इधर लोनिवि प्रांतीय खंड के अंतर्गत रानीखेत डिवीजन की 13 सड़कें बेहद क्षतिग्रस्त हैं। इन सड़कों पर सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर भुजान के पास सड़क बेहद खस्ताहाल है। यह मार्ग आपदा में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां मुक्तिधाम सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड रानीखेत डिवीजन की सड़कों से मलबा हटा दिया गया है। आपदा मद से सुरक्षा दीवार और सुधारीकरण के लिए 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन धनराशि नहीं मिल सकी है। पैसा आते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएस बिष्ट, एई, प्रांतीय खंड रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed