फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road cut the drinking water projects in

सड़क बनाने में तोड़ डालीं पेयजल योजनाएं

Sat, 11 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 11 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Road cut the drinking water projects in

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी और कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने पीएमजीएवाई की बिलौना-पगना सड़क का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और गुणवत्ता की कमी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को जांच कराने के लिए कहा।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक सड़क के निरीक्षण को पहुंचे। ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना खंड की खामियां गिनाईं। बताया सड़क काटते वक्त उनकी भूमि को अनावश्यक रूप से नष्ट किया गया, पानी की नहरों और पेयजल योजनाओं को तोड़ दिया, लेकिन मरम्मत नहीं की। पूरी सड़क का निरीक्षण करने के बाद विधायक फर्स्वाण ने बताया पीएमजीएसवाई की सड़कों की चौड़ाई के मानकों का पालन नहीं हो रहा है। सड़क में समरेखण का भी ध्यान नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


सड़क में जगह-जगह गड्ढे और भारी उतार-चढ़ाव के कारण दुर्घटना की आश्ंाका रहती है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐंठानी ने कहा कि छह साल से काम चल रहा है। अभी पहले फेज में कलमठ आदि के काम तक पूरे नहीं हुए हैं। दूसरे फेज का काम शुरू नहीं हुआ है। इसी कारण सड़क पर छोटे वाहन भी सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को इस मार्ग की जांच कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, बीसका के उपाध्यक्ष भुवन पाठक, जिला पंचायत सदस्य गोपाल राम, माधवी बघरी, गीता देवी, सुरेश खेतवाल, जितेंद्र मेहता, मनोज कुमार, बालकृष्ण सहित स्थानीय प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed