फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Road construction started.

चमतोला-पोखरी-धूरा सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Road construction started.
चमतोला में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन के मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत 7.5 किमी लंबी बहुप्रतीक्षित चमतोला-पोखरी-धूरा सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शनिवार को चमतोला में भूमि पूजन किया गया। इस सड़क के बनने से चमतोला, पोखरी, धूरा के ग्रामीणों को लाभ होगा।
विज्ञापन

दो दशक पहले यह सड़क स्वीकृत हो गई थी लेकिन सर्वे में विवाद के चलते मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। लोनिवि सिंचाई खंड पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क का निर्माण किया जाना है। विभाग ने निविदा आमंत्रित कर बॉड करा दिए हैं। करीब साढ़े सात करोड़ लागत से बनने वाली सड़क निर्माण के लिए शनिवार को चमतोला में भूमि पूजन किया गया। सड़क का निर्माण शुरू होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने चमतोला, पोखरी, धूरा के सभी ग्रामीणों से सड़क निर्माण में सहयोग की अपील की है। वहां पुष्कर सिंह भैसोड़ा, चंद्र सिंह भैसोड़ा, बहादुर सिंह भैसोड़ा, महेंद्र सिंह भैसोड़ा, मोहन सिंह भैसोड़ा, जीत सिंह, आनंद सिंह भैसोड़ा, महेश भैसोड़ा, जगत सिंह डसीला, भूपाल भैसोड़ा, नंदन सिंह भैसोड़ा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

नायलधूरा को भी सड़क से जोड़ा जाए
अल्मोड़ा। नायलधूरा गांव के ग्रामीणों ने सिंचाई खंड पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर चमतोला से निर्माणाधीन सड़क से नायलधूरा को भी जोड़ने की मंग की है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में की गई सर्वे उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

पूर्व सर्वे से सड़क बनने पर नायलधूरा के लोगों को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सर्वे में संशोधन कर गांव के पास से सड़क बनाते हुए कुना पोखरी, बगीना तक निर्माण की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां प्रधान जगत सिंह डसीला, शेर सिंह, भीम सिंह, प्रकाश सिंह, नैन सिंह, पूरन सिंह, प्रयाग पांडे, रमेश पांडे, प्रकाश पांडे, गोपाल पांडे, खजान पांडे, महेश पांडे, विशन पांडे, कमला देवी, लीला देवी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed