{"_id":"5b18fd4e4f1c1bb0318b58db","slug":"road-clash-committee-withdrew-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क संघर्ष समिति ने चक्काजाम का निर्णय वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क संघर्ष समिति ने चक्काजाम का निर्णय वापस लिया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोती-लालूरी सड़क निर्माण को लेकर पिछले एक माह से आंदोलित सड़क संघर्ष समिति ने प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद बृहस्पतिवार को अपना चक्काजाम वापस ले लिया। ग्रामीणों ने चक्काजाम के लिए सुबह सात बजे का समय निर्धारित किया था। विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे एसडीएम ग्रामीणों को चक्काजाम न करने के लिए मनाने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया है कि उनके गांव की सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन को लगातार दबाव में लेने में सफल कनोली, टिम्टा और लालूरी सहित निकटवर्ती आदि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह चक्काजाम की तैयारी के लिए चौखुटिया-रामनगर मोटर मार्ग पर स्थित भगोती में एकत्रित हुए। इसी दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम रजा अब्बास, पीएमजीएसवाई के ईई एसडी जोशी, एई ओपी गोस्वामी और थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने ग्रामीणों को समस्या के शीघ्र निदान का आश्वासन देते हुए चक्काजाम न करने को कहा। संबंधित अधिकारियों ने कहा कि लालूरी सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों से संतोषजनक बातचीत के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम का निर्णय वापस ले लिया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना था कि यदि उनसे वादा खिलाफी हुई तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
वार्ता में ग्रामीणों की ओर से संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश पांडे, सचिव विनोद कुमार, प्रधान गीता शर्मा, हरी राम, रमेश राम, बिपिन शर्मा, मृदुल शर्मा, कमल किशोर, मिनाक्षी जोशी, हरिकृष्ण शर्मा, शशि प्रकाश, रमेश पंत, महेश सिंह, सुंदर सिंह, दिनेश नेगी, राजू पालीवाल, गिरीश कांडपाल, प्रकाश पंत आदि कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन