{"_id":"592c18b14f1c1ba915bdb882","slug":"road-built-a-pond-in-someshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश्वर में सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश्वर में सड़क बनी तालाब
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनी तालाब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में कलमठ और नालियां बंद होने से बारिश होने पर सड़क तालाब बन जाती है। इससे आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है।सोमेश्वर-कौसानी मार्ग पर हुकम सिंह बोरा स्मारक के आसपास नालियां और कलमठ बंद पड़े हैं।बरसात का मौसम शुरू होने को है, लेकिन लोनिवि बंद पड़ी नाली और कलमठ नहीं खोल रहा है।
विज्ञापन
इस कारण हुकम सिंह बोरा स्मारक के समीप बारिश होने पर सड़क तालाब बन जाती है।वाहन चलने पर गंदे पानी के छींटे लोगों पर पड़ रहे हैं। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से सड़क किनारे बंद पड़ी नालियों और कलमठ को खोलने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन