फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Riskn Valley 25 villagers postponed the proposed movement

रिस्कन घाटी के ग्रामीणों का 25 से प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

Thu, 19 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 19 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

 रिस्कन घाटी के गांवों की तमाम समस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति और रिस्कन घाटी संघर्ष समिति का 25 नवंबर से प्रस्तावित आंदोलन विधायक मदन बिष्ट से हुई वार्ता के बाद स्थगित हो गया है। समझौता वार्ता में फरवरी तक समस्याओं का निराकरण किए जाने का भरोसा दिलाया गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बयेड़ा-नाड़ और गवाड़-कोटिला-फल्द्वाड़ी-सुरईखेत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने,  रणां-कूना-बसुंधरा मोटर मार्ग बनाने, नैथना देवी पेयजल योजना के पुनर्गठन की जांच करने सहित तमाम मांगों को लेकर रिस्कन घाटी के ग्रामीण लंबे समय से संघर्षरत हैं।
विज्ञापन


इस बार ग्रामीणों ने पुन: 25 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी थी, इधर क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट के साथ समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि विधायक श्री बिष्ट ने फरवरी 16 तक मांगों के संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता में संयोजक विपिन पंत, लाल सिंह, भूपाल सिंह, बालादत्त पंत, बंशीधर तिवारी, पूरन पंत, मदन सिंह, दान सिंह, आनंद पांडेय, हरीराम, मनोज कुमार, डिगर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed