फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Risk of irregularities in development plans

विकास योजनाओं में बारी अनियमितता की आशंका

Mon, 24 Apr 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 24 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन

 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डेढ़ दर्जन से अधिक विकास योजनाओं में भारी अनियमितताओं की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। चौहान ने उरेडा विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई तरुला-न्योली जल विद्युत परियोजना के निर्माण में घोटाले की आशंका जताते हुए गहनता से जांच कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ रुपये फूंकने के बाद भी आज तक वहां नाममात्र भी उत्पादन नहीं हुआ। उन्होंने कहा इस परियोजना का उत्पादन शून्य है। 

विज्ञापन


क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष को कई योजनाओं में भारीअनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने इनमें से कई योजनाओं को खुद मौके पर जाकर देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये बर्बाद करके भी योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिला है। चौहान ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई विकास योजनाओं में उन्हें अनियमितताओं की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा तरुला-न्योली गांव में जन मिलन केंद्र के लिए विधायक निधि से एक लाख स्वीकृत हैं पर केंद्र नहीं बना है।
विज्ञापन


हरड़ा में पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन ध्वस्त हुई थी। विभाग ने 2.96 लाख से मरम्मत कराई। 1.50 लाख रुपये आपदा मद से इसी योजना के लिए मिले पर गांव में पानी की समस्या है। जिंगल में पेयजल  लाइन मरम्मत को 5.52 लाख मिले पर कार्य मानक के विपरीत है। जिंगल तल्ला सेराघाट बमौरी में पेयजल योजना के लिए 4.10 लाख रुपये पीएमजीएसवाई को स्वीकृत हुए पर कार्य की गुणवत्ता न्यून है।      इसके अलावा ग्राम पंचायत मल्ली नाली के प्राथमिक स्कूल भवन के निर्माण के लिए टेंडर की जांच कर कार्य को रुकवाने, मल्ली नाली में एससीपी से बने दो पुलों से जानमाल का खतरा होने, पभ्या में 36 लाख रुपये से स्वजल द्वारा 2012 में बनाई गई पेयजल योजना अपूर्ण है और पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेर पेयजल योजना पीएमजीएसवाई द्वारा मार्ग निर्माण में टूटने के कारण बनाई जा रही है इसमें घटिया कार्य किया जा रहा है और लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं है। कुंज किमोला में राजकीय हाईस्कूल के 62 लाख से चल रहे निर्माण में घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया है। चौहान का कहना है कि लघु डाल द्वारा सात साल से लिफ्ट योजना का काम अधूरा है। कुंज किमोला पेयजल योजना 7.28 लाख से जल संस्थान बना रहा है और घटिया गुणवत्ता का काम हो रहा है। सल्ला भाटकोट में लघु डाल विभाग द्वारा किया जा रहा कार्य सात साल से अधूरा रहने से पानी की आपूर्ति ठप है। उन्होंने जिलाधिकारी को इन सभी विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed