फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Revolutionary Ram Singh Dhoni recalled

क्रांतिदूत राम सिंह धौनी को याद किया

Thu, 12 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 12 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

 प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिदूत राम सिंह धौनी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। सिकुड़ा बैंड तिराहे पर स्थित राम सिंह धौनी पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद किया गया।

विज्ञापन


स्व. राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धौनी ने गरीबी के बावजूद सरकारी नौकरी को ठुकरा कर देश सेवा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रांतिदूत धौनी ने सालम समेत कई स्थानों पर लोगों में आजादी की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि स्व. धौनी के बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व स्व. धौनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। अध्यक्षता आनंद सिंह ऐरी ने और संचालन ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र नेगी ने किया।


इस मौके पर श्याम सिंह कुटौला, जीसी जोशी, भगवती परिहार, बसंत बल्लभ तिवारी, प्रकाश चंद्र सिंह परिहार, भुवन चंद्र जोशी, गणेश फत्र्याल, आनंद बल्लभ भट्ट, आनंद सिंह ऐरी, भूपेंद्र नेगी, विनोद कुमार, हीरा सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed