{"_id":"57deb42e4f1c1b1c0aa823d3","slug":"reviewing-plans-by-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष भट्ट ने की विभागों की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष भट्ट ने की विभागों की समीक्षा बैठक
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने की योजनाओं की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने यहां लोनिवि विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के निर्माण में किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा। उन्होंने आधे अधूरे विकास कार्यों को लेकर कई विभागों के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। विधायक निधि के कार्यों का प्रस्ताव 15 दिन के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक अजय भट्ट ने कहा कि विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचनी चाहिए। योजनाओं का निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तायुक्त हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों से राशन कार्ड से वंचित ग्रामीणों की जानकारी ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त राशनकार्डों के वैरीफिकेशन का कार्य 21 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। जल संस्थान के अधिकारियों से विधायक निधि से रानीखेत नगर के लिए स्वीकृत तीन ट्यूबवेलों की प्रगति पूछी। अधिकारियों ने बताया कि पुदीनापानी वाले ट्यूबवेल की टेस्टिंग हो गई है।
इससे 400 एलपीएम पानी मिलेगा। जबकि कालू गधेरा और रानीझील वाले ट्यूबवेल की टेस्टिंग शीघ्र होगी। नेता प्रतिपक्ष ने क्षेत्र में लंबित पड़ी सड़कों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की भी समीक्षा हुई।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, जल निगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया, जल संस्थान के ईई केएस खाती, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, ध्यान सिंह नेगी, हंसादत्त बवाड़ी, कामरान कुरैशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।