{"_id":"5eaef0f98ebc3e904d58849b","slug":"reverse-migration-in-almora-almora-news-hld381921586","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आने वाले प्रवासियों को कोई परेशानी न होने दें: भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आने वाले प्रवासियों को कोई परेशानी न होने दें: भदौरिया
विज्ञापन
अल्मोड़ा में अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय के नवीन सभागार में रविवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अन्य राज्यों से जिले में आने वाले प्रवासियों की देखभाल संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में आने वाले प्रवासियों को होटल मैनेजमेंट संस्थान में रोका जाएगा। वहां स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों कार्मिकों की टीम की ड्यूटी शिफ्ट के आधार पर लगाई जाएगी। ताकि आने वाले प्रवासियों को कोई समस्या न हो। वहां से प्रत्येक प्रवासी के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद परिवहन विभाग तहसील के लिए वाहनों की व्यवस्था करेगा। सामान्य लोगों से होम क्वारंटीन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा जबकि लक्षण मिलने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति के आधार पर संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को होटल मैनेजमेंट संस्थान में शौचालय, बैठने की व्यवस्था, नगर पालिका को लगातार वाहन, स्थल की सैनिटाइजिंग के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मनुज गोयल, एडीएम बीएल फिरमाल, सीएमओ डॉ. सविता हयांकि, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि थे।
प्रवासियों को लाने के लिए मानक प्रचालन विधि तैयार
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते विभिन्न राज्यों से प्रवासी लोगों को लाने के लिए मानक प्रचालन विधि तैयार की गई है। जिला स्तर पर इसके लिए नोडल और लाइजन अधिकारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से जिले में प्रवेश के लिए यातायात मार्ग ताकुला काफलीगैर, झिरौली, बिलौना रोडवेज बस अड्डा निर्धारित किया गया है। अन्य सभी अंतरजनपदीय मोटर मार्ग से बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निषेध रहेगा। अन्य राज्यों से आने वाले सभी बसें, यात्री टैक्सियां, निजी वाहन निर्धारित मार्ग से ही प्रवेश कर रोडवेज बस अड्डा बिलौना पहुंचेंगे। जहां पर सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण अभिलेखीकरण सहित समस्त औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद ही लोग अपने वाहनों से रवाना होंगे। बस अड्डे में आवागमन करने वाले प्रत्येक वाहनों को महर्षि विद्या मंदिर के मैदान में पार्क करा सैनिटाइज करने के बाद ही प्रयोग में लाया जाएगा। इस कार्य के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। डीएम ने सभी अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक करने को कहा है।