फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rest houses will now be developed as hotels

अब होटल के रूप में विकसित होंगे रेस्ट हाउस

Tue, 05 Feb 2019 11:03 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Tue, 05 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rest houses will now be developed as hotels
केएमवीएन अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

 कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा है कि केएमवीएन को घाटे से उबारने के लिए हर संभव प्रयास चल रहे हैं। कुमाऊं मंडल के सभी टीआरएच (टूरिस्ट रेस्ट हाउस) को अब होटल के रूप में विकसित किया जाएगा। पहाड़ से पलायन रोकने के लिए युवाओं को पर्यटन व्यवसाय से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से भरसक प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन


यहां पत्रकार वार्ता में जोशी ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम को घाटे से उबारने के प्रयास शुरू हो गए हैं। कुमाऊं में केएमवीएन के 42 रेस्ट हाउस हैं, सभी को होटल के रूप में विकसित करने की योजना है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य चल रहा है। होम स्टे योजना को सीधे प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना से जोड़ा जा रहा है।  इससे पहले जोशी का पहली बार यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिला महामंत्री प्रेम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने रानीखेत को नगर पालिका बनाने की मांग उठाई। जोशी ने कहा कि सिविल एरिया को कैंट क्षेत्र से अलग करने के लिए वह राज्य और केंद्र सरकार से वार्ता करेंगे। कार्यक्रम में ज्योति शाह मिश्रा, विनोद भार्गव, सभासद विनोद चंद्र, हंसादत्त बवाड़ी, ध्यान सिंह नेगी, शकील अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed