फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Resolve to set folk music internationally

लोक संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना चाहते हैं संकल्प

Mon, 22 Oct 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 22 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Resolve to set folk music internationally
संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट एंड मनुराज म्यूजिक बैँड के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
 स्टार प्लस में प्रसारित हुए दिल है हिंदुस्तानी कार्यक्रम से फेमस हुए संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट एंड मनुराज म्यूजिक बैंड के मुख्य युवा लोक गायक संकल्प खेतवाल उत्तराखंड के लोक संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना चाहते हैं। इसके लिए उनकी पूरी टीम प्रयास कर रही है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि युवा वर्ग लोकसंगीत में भी कुछ नया चाहता है। टीम ने इस दिशा में मिलकर काम किया है जिसकी वजह से आज उनका म्यूजिक बैंड काफी लोकप्रिय हो गया है। जल्द ही उनका म्यूजिक बैंड न्यूजीलैंड में प्रस्तुति देगा।  
विज्ञापन


मूलरूप से लैंसडोन के जैरीखाल निवासी 23 वर्षीय लोक गायक संकल्प ने बताया कि उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिता संतोष खेतवाल से ली है और वह ही उनके आईडल हैं। वह आज भी पिता के कंपोजिशन किए हुए गाने ही गाते हैं। संकल्प ने बताया कि पांच साल पहले उनके बैंड का नाम भैरवाज था बाद में इसे बदल दिया। भातखंडे से क्लासिकल वोकल में विशारद संकल्प ने बताया कि वह उत्तराखंड के लोक संगीत को पहले बॉलीवुड में और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना चाहते हैं। प्रख्यात बॉलीवुड संगीतकार प्रीतम ने उन्हें लोक संगीत में मदद करने का आश्वासन भी दिया है। इन दिनों वह मुंबई में रहकर बॉलीवुड फिल्मों में उत्तराखंड के संगीत को स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। संकल्प ने बताया कि अब तक उनका बैंड भारत के विभिन्न शहरों में संगीत का प्रदर्शन कर चुका है। मालूम हो संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट एंड मनुराज म्यूजिक बैंड ने इन दिनों यू ट्यूब में धूम मचा रखी है। संकल्प की टीम में बांसुरी वादक मनुराज, सौरभ नेगी, हिमांशु रावत, आशुपाल और रजत डोभाल शामिल हैं।  
विज्ञापन


मनुराज की बांसुरी वादन के कायल हैं लोग 
अल्मोड़ा। संकल्प खेतवाल प्रोजेक्ट एंड मनुराज म्यूजिक बैंड में शामिल राजस्थान निवासी बांसुरी वादक मनुराज का भी सप्तस्वरा नाम से इंडियन क्लासिकल फ्यूजन बैंड है। जिसमेें सात लोग शामिल हैं। यह बैंड अब तक यूएसए, कनाडा, बहरीन, दुबई, आबूधाबी में संगीत का प्रदर्शन कर चुका है। प्रसिद्ध बांसुरी वादक पद्मश्री पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के शिष्य मनुराज ने बताया कि उनके पास चाइनीज, वेस्टर्न, यूरोपियन क्लासिकल बांसुरी और इलक्ट्रोनिक विंड सिस्टम भी है। अपना बैंड होने के अलावा वह संकल्प खेतवाल प्रोजक्ट के साथ भी जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed