{"_id":"598b472d4f1c1b912d8b45f1","slug":"resolve-to-build-rich-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लें
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
एनआईसी अल्मोड़ा केंद्र के जरिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से संवाद करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के स्कूली बच्चों से संवाद किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 13 जिलों में कुल 17 स्थानों पर स्थित एनआईसी केंद्रों में मौजूद करीब 300 से अधिक बच्चों से संवाद किया। अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में स्थित एनआईसी में शारदा पब्लिक स्कूल, कूर्मांचल एकेडमी, जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या इंटर कालेज आदि विद्यालयों के 45 बच्चों ने सीएम के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों से नशे की बुराई से दूर रहने का आह्वान करते हुए मजबूत और समृद्ध भारत और उत्तराखंड के निर्माण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों से सफाई के साथ ही जल संचय और जल संवर्द्धन में योगदान देने और हर व्यक्ति से एक पौधा लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ईवा आशीष, मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एचबी चंद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।