फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Residential university campus in the merger will not Ssje

आवासीय विश्वविद्यालय में विलय नहीं होगा एसएसजे कैंपस

Sun, 20 Sep 2015 01:48 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 20 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में जेएनयू की तर्ज पर प्रस्तावित आवासीय विश्वविद्यालय में रोजगार परक विषय पढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि फलसीमा में बन रही उदयशंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी को भी नए विश्वविद्यालय से ही संबद्ध किया जाएगा।

नए विश्वविद्यालय के लिए एसएसजे परिसर से हटकर अन्यत्र भूमि खोजी जा रही है और एसएसजे परिसर का अस्तित्व पहले की तरह बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे। अल्मोड़ा कैंपस का नए विवि में विलय नहीं होगा।

शनिवार सुबह देहरादून रवाना होने से पहले अल्मोड़ा सर्किट हाउस में अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में स्वीकृत आवासीय विश्वविद्यालय के लिए कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो.एचएस धामी को ओएसडी बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्हें नए विश्वविद्यालय का प्रारूप तय करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। उन्होंने कहा कि नए विश्वविद्यालय में रोजगार परक विषय शुरू किए जाएंगे ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा में लंबे समय से बन रही उदय शंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी में जल्दी ही गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वार्ता हुई थी।

जिसमें पेट्रोल के बेस मूल्य को समान करने की बात तय हुई थी। इसी के आधार पर प्रदेश सरकार ने बेस मूल्य को संशोधित किया। हालांकि इसके बावजूद डीजल की कीमत नहीं बढ़ाई गई है।

सरकार के मंत्रियों और अन्य नुमाइंदों द्वारा हवाई यात्राओं में लाखों रुपये फूंके जाने के विपक्ष के आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल को सीएम ने हंसकर टाल दिया।


सीएम ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष से पत्रकारों को सहायता दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। पत्रकारों के लिए मामूली प्रीमियम पर अंशदायी बीमा योजना शुरू करने पर भी विचार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed