फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Reservation ended in promotion

संशोधित ... पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग मान लेने पर कर्मचारियों ने मनाई खुशियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Reservation ended in promotion
प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त होने का आदेश जारी होने पर गांधी पार्क अल्मोड़ा में खुशियां मनाते आं? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सरकारी विभागों के कार्मिकों बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। अपराह्न सरकार द्वारा पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग मान लेने पर हड़ताली कर्मचारियों ने खुशी जताई और इसे कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम बताया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार ही जिला इकाई फैसला लेगी।
विज्ञापन

बुधवार को भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की। उन्होंने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण के लागू होने से जनरल और ओबीसी वर्ग के कर्मचारी बिना प्रोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे उनके हित प्रभावित हुए हैं। कई कर्मचारियों ने मास्क पहनकर प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन

अपराह्न बाद सरकार द्वारा जारी प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का आदेश पहुंचने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई और इसे कर्मचारियों के एकजुटता का परिणाम बताया। यूनियन के कार्यकारी सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व की ओर से लिखित पत्र मिलने और दिशा निर्देश प्राप्त होने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। बृहस्पतिवार 19 मार्च को सुबह कर्मचारी गांधी पार्क में एकत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हुए धरना और प्रदर्शन में यूनियन के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, पुष्कर भैसोड़ा, जिला संयोजक पंकज कुमार कांडपाल, धीरेंद्र कुमार पाठक, सचिव दिगंबर फुलोरिया, टीके खोलिया, एमएल वर्मा, सुनील बिष्ट, गौरव बिष्ट, प्रहलाद रावत, प्रमोद कुमार पांडे, ललित पांडे, निर्मल जोशी, नवीन जोशी, पूर्णानंद शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed