फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Republic Day celebration

धूमधाम पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebration

जिले में गणतंत्र दिवस धूम धामपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरी निकाली गई। पुलिस लाइन में परेड की सलामी संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने ली। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जन सहभागिता को प्राथमिकता देनी होगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल को अभिनंदन पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन एसडीएम रिंकू बिष्ट ने किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, राज्य आंदोलनकारी महेश परिहार, जमन सिंह बिष्ट, प्रताप सत्याल, महेश्वर सिंह रावत, अख्तर हुसैन, चंदन पवार आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने विधायक निधि से परेड ग्राउंड की चहारदीवारी के लिए धन देने की घोषणा की। इस अवसर पर महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को यूथ आइकान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सराहनीय कार्य के लिए पुलिस निरीक्षक विजय सिंह मेहता, गोविंद बल्लभ भट्ट को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक करन सिंह नगन्याल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रमों मेें डीएम विनोद कुमार सुमन,  सीडीओ डा. अहमद इकबाल, डीईओ दिनेश सती, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, केवल सती, एडीएम प्रकाश चंद्र, एसडीएम इला गिरि, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, डीडीओ डीडी पंत, सीईओ एके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जजी परिसर में प्रभारी जिला जज रीना नेगी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सिविल जज जूडि अशोक कुमार, बार एसोसिएशन के सचिव पंकज लटवाल आदि ने भाग लिया।

वीपीकेएस की झांकी प्रथम
अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा नगर में आकर्षक झांकियां निकाली गई। विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान की झांकी प्रथम, वन विभाग की द्वितीय और कृषि विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला। झांकी में मनरेगा, उद्यान, कृषि, बाल विकास, उरेडा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पशु पालन, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन, वन विभाग, उद्योग विभाग, वीपीकेएस की आदि विभाग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed