{"_id":"5e725e378ebc3e72c33004f1","slug":"report-the-foreign-tourists-to-the-health-department-ranikhet-news-hld3777123131","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल स्वामियों को दिए विदेशी पर्यटकों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल स्वामियों को दिए विदेशी पर्यटकों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश
विज्ञापन
रानीखेत में होटलों में लोगों को कोरोना वायरस की जानकारी देते खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर तमाम प्रयास शुरू हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। खासतौर पर होटल और अन्य प्रतिष्ठानों में लोगों को जागरूक किया।
टीम ने होटलों और रेस्टोरेंट स्वामियों को विदेशी पर्यटकों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभय सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर के दो दर्जन से अधिक दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, बेकरी आदि स्थानों पर भी लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया।
विदेशी पर्यटकों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। कहा कि विदेशी पर्यटकों के पहुंचने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी जाए। होटलों में सैनिटाइजर का उपयोग करने, मीनू को स्वच्छ स्थान पर रखने को कहा गया। टीम में अभिहीत अधिकारी एएस रावत, व्यापार संघ के महामंत्री हर्ष पंत, मदन राम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।