फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rent to be paid before arrival in the city

नगर में पहुंचने से पहले ही देना होगा किराया

Fri, 17 Nov 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Fri, 17 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए एसएसपी पी रेणुका देवी की पहल पर कई कदम उठाए गए हैं। पुलिस कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक मेें टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से नगर में प्रवेश करने से पूर्व में ही किराया लिए जाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


यही नहीं यात्रियों को निर्धारित स्थलों पर छोड़ने के बाद वाहनों को अनावश्यक रूप से खड़ा नहीं किया जा सकेगा। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लिए गए निर्णय में अब यात्रियों से नगर में प्रवेश करने से पहले ही टैक्सी चालक किराया ले लेंगे। यात्रियों को निर्धारित स्थल करबला, एसएसजे परिसर, पोस्ट ऑफिस, चौघानपाटा और टैक्सी स्टैंड पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को निर्धारित स्थलों पर छोड़ने बाद वाहनों को अनावश्यक रूप से भी खड़ा नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा टैक्सी चालक मालरोड में पेट्रोल पंप खुलने से पूर्व तीन वाहनों में सवारी भर सकेंगे और पंप खुलने के बाद वाहनों को हटा लेंगे।

सुबह आठ बजे से पहले लिंक रोड तिराहे पर केवल चार वाहन खड़े कर सवारी भरी जाएगी और उसके बाद वहां से वाहन हटा लिए जाएंगे। एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले टैक्सी वाहन चालक यात्रियों को नगर पालिका की पार्किंग से आगे उतारा जाएगा।

इसके बाद वाहन लक्ष्मेश्वर को रवाना हो जाएंगे। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक आरएस टोलिया, यातायात निरीक्षक संजय गर्ब्याल, टैक्सी यूनियन पदाधिकारी शैलेंद्र तिलारा, अनूप साह आदि शामिल थे। 

अलग अलग स्थानों में पार्क होंगी टैक्सियां 

यातायात व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में टैक्सी स्टेंड के सामने लिंक रोड में दाहिनी ओर एक-एक टैक्सी कोसी, कसारदेवी, रानीखेत तथा बांयी ओर बेस के लिए दो वाहन पार्क होंगे। लिंक रोड पर शैलेश होटल के सामने पार्किंग पर बुकिंग वाले 10 टैक्सी वाहन पार्क होंगे।


यहीं पर चार टैक्सी गरुड़, सोमेश्वर, ताकुला और काफलीगैर के लिए पार्क होंगी, जबकि हल्द्वानी स्टेंड पर हल्द्वानी की ओर जाने वाले नौ टैक्सी वाहन पार्क किए जाएंगे। गुरुद्वारे के नीचे की ओर चार टैक्सी वाहन मार्ग में एक ओर पार्क किए जाएंगे, जबकि भगवती पैलेस होटल से थपलिया तक कोई भी टैक्सी वाहन मार्ग पर पार्क नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed