{"_id":"5f7377008ebc3e9b833775bf","slug":"relief-to-people-from-normal-fare-almora-news-hld398714450","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया सामान्य होने से लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया सामान्य होने से लोगों को राहत
विज्ञापन
अल्मोड़ा से रोडवेज की बस में यात्रा करते यात्री।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए 30 सितंबर से अंतरराज्यीय बसों के संचालन की अनुमति दे दी है। वाहन 100 फीसदी क्षमता के साथ चल सकेंगे। सरकार ने डेढ़ गुना किराये को लेकर पूर्व में जारी आदेश समाप्त कर दिया है। सार्वजनिक वाहनों में पुराना किराया लागू हो गया है। करीब छह महीने बाद किराया सामान्य होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
डेढ़ गुना किराया होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही थी। प्रदेश सरकार के किराया बढ़ोत्तरी आदेश को वापस लेने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को रोडवेज, केमू, टैक्सी से यात्रा करने पर यात्रियों ने सामान्य किराया चुकाया। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। मंगलवार को रोडवेज की बस में अल्मोड़ा से हल्द्वानी का किराया 170 रुपये लिया गया जबकि इससे पहले 280 रुपये लिया जा रहा था। केमू की बस में अल्मोड़ा से हल्द्वानी का किराया 160 रुपये लिया, यह पहले 320 रुपये लिया जा रहा था। वहीं टैक्सियों में भी छह सौ की जगह 300 रुपये किराया लिया गया। टैक्सी यूनियन के कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी ने बताया कि टैक्सियों में भी सामान्य किराया लागू कर दिया गया है।
यात्रियों से बातचीत
पहले स्थानीय स्तर पर भी यात्रा करने पर अधिक किराया चुकाना पड़ता था, जिससे यात्रियों की जेब ढीली हो रही थी। अब किराया सामान्य होने से लोकल यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है। किराया सामान्य होना यात्रियों के लिए फायदेमंद है। - कमला तिवारी
विज्ञापन
पांडेखोला जा रही हूं। किराया सामान्य होने से काफी राहत मिली है। पूर्व में किराया डेढ़ गुना होने से लोकल यात्रियों को भी आ र्थिक चपत लग रही थी। अब सामान्य किराया चुकाकर सफर कर रहे हैं, जिससे यात्रा राहत महसूस कर रहे हैं। - श्वेता बिष्ट
केमू से खैरना जा रहा हूं। किराया सामान्य होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। किराया अधिक होने से भी पहले कई लोग सफर नहीं कर रहे थे। अब केमू, रोडवेज समेत टैक्सियों से सफर करने वाले यात्रियों को कम किराया चुकाना पड़ेगा। - कैलाश चंद्र जोशी
हालात सामान्य होने का इंतजार
बागेश्वर। सरकार की गाइडलाइन के बाद आज (बुधवार) से बस और टैक्सियों में पुराना किराया लिया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते लोग अनावश्यक सफर करने से बच रहे हैं। ऐसे में रोडवेज, केमू और टैक्सी चालकों के सामने सवारी न मिलने पर तेल का खर्चा निकालने की चुनौती होगी। उनका कहना है कि जल्द हालात सामान्य हो तो राहत मिले। मंगलवार को रोडवेज की भद्रकाली से दिल्ली वाया बागेश्वर के लिए सुबह साढ़े दस बजे से रवाना हुई बस को केवल चार सवारी मिले। अन्य रूटों की बसों को भी रोजाना छह से 10 सवारियां ही मिल रही हैं। वहीं ताकुला और गरुड़ होते हुए हल्द्वानी गईं केमू की आठ बसों में भी इक्का दुक्का यात्री ही देखने को मिले।
इन इलाकों में लॉकडाउन के बाद नहीं चल सकी बस
बागेश्वर। जिले के सौंग-भराड़ी, धपोलासेरा, बनकोट, रीमा-बालीघाट, पालड़ीछीना और पिथौरागढ़ से बागेश्वर वाया थल मुआनी के लिए रोडवेज और केमू बस नहीं चल पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज और केमू की बस नहीं चलने से गरीब लोगों को टैक्सियों में अधिक किराया भुगतान करना पड़ रहा है। बसों में कम किराया होने बुजुर्ग, महिला और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से काफी राहत मिलती थी। तमाम जगहों पर अधिक किराया वसूले जाने से लोगों की जेबों में भारी चपत लग रही है। स्थानीय लोगों ने जिले के आंतरिक हिस्सों में बस चलाने की मांग की है।