फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Releasing Magazine

पॉलीटेक्निक ताकुला में उल्लास पत्रिका का विमोचन

Sun, 12 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 12 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Releasing Magazine
चंडीगढ़ यूसोल की एनुअल मैगजीन का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। स्व. जनरल बीसी जोशी राजकीय ग्रामीण पॉलीटेक्निक ताकुला में आयोजित समारोह में वार्षिक खेलकूद में अव्वल रहे खिलाड़ियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। संस्थान की वार्षिक पत्रिका उल्लास के चौथे संस्करण का विमोचन भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोकसंस्कृति के विविध रंग बिखेरे।      

विज्ञापन


मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान व्याख्याता नीरज पंत ने कहा कि जीवन में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के अलावा खेलों मे भी भाग लेना चाहिए। खेलों में भी अच्छा भविष्य है। विशिष्ट अतिथि मोतीप्रसाद साहू, मनीष पंत ने कविता सुनाई। संस्थान के प्रधानाचार्य ओंकार नाथ कोष्टा ने कहा कि संस्थान की पत्रिका निकालने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ाना है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों, कर्मचारियों को होली की बधाई दी। कहा कि होली पर्व पर बुराइयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। संस्थान के छात्र हिमांशु जोशी, उमेश जोशी, शुभम पंत, ललित मोहन पांडे ने काव्य पाठ किया। छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली लोकनृत्य, लोकगीत की प्रस्तुति देकर बहुरंगी रंग बिखेरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के वार्षिक खेलकूद में अव्वल रहे खिलाड़ियों, मेधावियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इससे पूर्व अतिथियों ने संस्थान की वार्षिक पत्रिका उल्लास के चतुर्थ संस्करण का विमोचन किया। अध्यक्षता साहित्यकार विनोद जोशी, संचालन अंग्रेजी व्याख्याता गोविंद बिष्ट ने किया। इस दौरान पत्रिका संपादक मयंक जोशी, इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष कैलाश आर्या, हिमांशु, सुरेंद्र सिंह रावत, सरिता पांडे आदि थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed