फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   regular police area increased

रेगुलर पुलिस का दायरा बढ़ा, 45 का जिम्मा मिला 

Fri, 20 Oct 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 20 Oct 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार जिले के 45 गांवों को राजस्व क्षेत्रों से हटाकर रेगुलर पुलिस में शामिल कर लिया गया है। इससे जहां राजस्व पुलिस की चुनौतियां कम हो गई हैं, वहीं रेगुलर पुलिस की जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। यही नहीं शासन से कोतवाली, सोमेश्वर (43 गांव) और लमगड़ा (पांच गांव) के 50 गांवों के अलावा थाना भतरौंजखान के मुख्य बाजार के आधे हिस्से को भी अल्मोड़ा में शामिल किए जाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


भविष्य में इन गांवों को भी रेगुलर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत शामिल कर लिया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड शासन की ओर से 31 जुलाई को थाना चौखुटिया के अंतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खीड़ा और मासी को स्वीकृति दी गई थी। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि इन दोनों चौकियों के अंतर्गत 45 राजस्व गांवों को शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन


मासी चौकी के अंतर्गत आए 24 गांव 
मासी, आदिग्राम फुलोरिया, कनौणिया, कोटयूड़ा, छानी, डांग, बोहरागांव, चिनौनी, भैल्टगांव, पटल गांव, भगौती, जेठुवा, झुडंगा, खनुली, कनरै, नौगांव, कबडोली, ऊंचा वाहन, थापला, चौना, कनौणी, गोगता, मोहणा और सीमा गांव शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी खीड़ा में शामिल हुए 21 गांव 
पुलिस चौकी खीड़ा में मालूधार, चुलेरासीम, खीड़ा, पालंगबाडी, खीड़ाचक मछीयाकोट, पुनियाबगड़, छिताड़, जमराड़, खजुराड़ी, चनौला परवाखरक, असेटी, बगड़ी, अमस्यारी, टेड़ागांव, कोटयूड़ा, कोटयूड़ाचक रामपुर, नौगांव वेरिया, पैली, तड़ागताल, ढनाण और वसरखेत गांव शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed