{"_id":"82f146f4acec5b4b45d568737f2eb84c","slug":"register-at-rs-12-lakh-insurance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 रुपए में कराएं दो लाख का बीमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 रुपए में कराएं दो लाख का बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 02 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के खाताधारकों के लिए मामूली प्रीमियम पर बीमा पालिसी शुरू हो गई है। बचत खाताधारकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए का रिस्क कवर मिलेगा। जीवन ज्योति के तहत खाताधारकों को 330 रुपए और सुरक्षा बीमा योजना पालिसी में मात्र 12 रुपए चुकाने होंगे। स्टेट बैंक की मालरोड शाखा में दोनों ही योजनाओं में शामिल होने के लिए कई ग्राहकों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष तक का कोई भी खाताधारक पालिसी करा सकता है। एक साल की बीमा योजना के लिए 330 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। इस योजना के पालिसी होल्डरों की किसी भी प्रकार से मृत्यु होने पर नामित को दो लाख रुपए की बीमा राशि का भुगतान मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत एक साल की अवधि के लिए दो लाख के बीमा कवर को प्रीमियम मात्र 12 रुपए निर्धारित है, लेकिन रिस्क कवर दुर्घटना में मौत और विकलांगता की श्रेणी के लिए ही है। इस योजना के तहत बीमा कराने वाले पालिसी धारक की दुर्घटना में मृत्यु होने अथवा पूर्ण विकलांग हो जाने पर दो लाख रुपए मुआवजा मिलेगा। एक आंख की रोशनी चले जाने, एक हाथ, पैर से अक्षम होने पर एक लाख रुपए का रिस्क कवर होगा। 18 से 70 वर्ष के खाताधारक इसके लिए पात्र हैं। दोनों ही योजनाओं के लिए सेविंग बैंक खाताधारक 31 मई तक संबंधित बैंक शाखाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पालिसी कराने वाले खाते धारकों को योजना का लाभ पहली जून से 31 मई 2016 तक एक साल के लिए मिलेगा। बीमा से जुड़े रहने को हर साल 31 मई तक प्रीमियम जमा करना होगा। स्टेट बैंक मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर परमेंदर कुमार ने योजनाओं का शुभारंभ किया। पहले दिन 18 से अधिक खाताधारकों ने दोनों ही योजनाओं के लिए आवेदन किया। इस मौके पर सुभाष पांडे, ललित मोहन पंत, जतिन मराठा, अंजलि कुशवाहा, यशोदा पांडे, रेनू भंडारी आदि मौजूद थे।
पहले से बीमित राशि के अतिरिक्त होगा रिस्क कवर
मुख्य प्रबंधक परमेंदर कुमार ने बताया कि दोनों बीमा योजनाओं का संचालन एलआईसी आदि बीमा एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं का लाभ अन्य बीमा योजनाओं में कवर धनराशि के अतिरिक्त होगा।