{"_id":"5c65b5dabdec2211b705feee","slug":"regardless-of-the-rains-the-rural-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद क्रमिक अनशन पर डटे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद क्रमिक अनशन पर डटे रहे ग्रामीण
Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ोधियाखान में पानी के लिए अनशन पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूराफाट क्षेत्र की पेयजल समस्या के निराकरण की मांग को लेकर खराब मौसम के बीच भी ग्रामीण क्रमिक अनशन पर डटे रहे। ठंड और बारिश में भी कई लोग वहां आंदोलन के समर्थन में पहुंचे। रामनगर और नैनीताल से पहुंचे पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ एक बार फिर से वार्ता विफल रही। ग्रामीणों ने अब गरमपानी में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बता दें कि धूराफाट क्षेत्र की 10 ग्रामसभाओं में पिछले आठ माह से पानी नहीं आ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन सार्थक कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अब किसान विकास संघ धूराफाट के बैनर तले लोधियाखान में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बारिश के बावजूद लोग वहां अनशन पर डटे रहे। क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं ने भी आंदोलन को समर्थन जताया। क्रमिक अनशन पर प्रधान लता देवी, भुवन सिंह, कूपाल सिंह फर्त्याल, पुष्पा देवी, पूरन पांडे, कैलाश पांडे, हंसादत्त, शंकर सिंह आदि बैठे। जल निगम रामनगर इकाई के अपर सहायक अभियंता देवेंद्र आर्य, जल संस्थान नैनीताल के अवर अभियंता राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन अनशनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। कहा कि यदि दो दिन के अंदर सक्षम अधिकारी यहां वार्ता के लिए नहीं पहुंचे तो गरमपानी में प्रदर्शन किया जाएगा।