फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Red gourd red ...

 उड़त गुलाल लाल हुए बदरा ...

Tue, 27 Feb 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/भिकियासैंण।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/भिकियासैंण। Updated Tue, 27 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Red gourd red ...
होली की धूम - फोटो : अमर उजाला

जिले में विभिन्न स्थानों पर होली की धूम मची हुई है। घर-घर महिलाओं की होली चल रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में मंदिरों और चीर स्थल पर देर रात तक होली गायन चल रहा है। इधर विद्यालयों में भी होली कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में विद्यार्थियों ने रंग डालूंगी मैं नंद जी के लालन में, सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन होली खेले, आज ब्रज में होली रे रसिया, उड़त गुलाल लाल हुए बदरा आदि होली गाई। इस मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल जोशी और मनोज पांडे को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य लच्छी राम थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की, हरीश आर्या, गिरिजा किशोर पाठक, केदार मिश्रा, महेश जोशी, राजेश लोहनी, विनोद जोशी, भुवन पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल शैल में होली महोत्सव की धूम रही। बच्चों ने होली गीत गए और नृत्य किया। एक दूसरे को और शिक्षक-शिक्षिकाओं को अबीर गुलाल लगाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तारु तिवारी ने कहा की होली भाईचारे और खुशियों का त्यौहार है।

समाज में फैल रही बुराइयों को दूर कर रंगों के त्योहार कौ सौहार्द पूर्वक मनाना चाहिए। प्रधानाचार्य अंशु पांडे, प्रकाश तिवारी, वेद प्रकाश, प्रदीप लोहनी, उमा, ज्योति, अर्चना, हेमा, दीपक सिंह बिष्ट, शंकर सिंह, जानकी रौतेला, मीरा तिवारी आदि मौजूद थीं। उधर भिकियासैंण में भी जगह-जगह होली गायन चल रहा है।

साह चौधरी समाज ने कुंदन लाल साह प्रेक्षागृह में महिला होली का आयोजन किया। महिलाओं ने हां होली खेलन आये, श्यामा होली खेलन आए, मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रो छ: आदि होली गाई।


महिलाओं ने स्वांग का भी प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष के स्वांग कलाकारों सविता साह, जया साह, शीला साह, नीलम साह, हेमलता साह, किरन साह आदि को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed