फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Recruitment for 30 Home Guard volunteer posts in Almora; applications accepted until June

Almora News: अल्मोड़ा में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 30 पदों पर भर्ती, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for 30 Home Guard volunteer posts in Almora; applications accepted until June
अल्मोड़ा। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुसार जिले में होमगार्ड स्वयंसेवकों के पुरुष वर्ग में कुल 30 पदों पर 10 जून से लेकर 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स नितिन काकेरवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र व्यक्तिगत या फिर डाक के माध्यम से किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए अर्ह अभ्यर्थी वैध आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला कमांडेंट होमगार्ड्स , पूर्वी पोखरखाली, जेल रोड, अल्मोड़ा से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं या जनपद के विभागीय फेसबुक पेज ‘होमगार्ड्स अल्मोड़ा’ से भी इसे डाउनलोड किया जा है। आवेदन पत्र भरकर जमा किये जाने की अन्तिम तिथि 30 जून की रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित है। बिना स्वप्रमाणित, त्रुटिपूर्ण, अपूर्ण, निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र किसी भी स्तर से स्वीकार नहीं किये जाएंगे। निर्धारित समय में व्यक्तिगत रूप से जमा होने वाले आवेदनों के सापेक्ष एक पावती प्रदान की जायेगी, जिसे अभ्यर्थी को शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के समय लाना अनिवार्य होगा। डाक से प्राप्त होने वाले आवेदनों की भर्ती तिथि एवं अन्य जानकारियां कार्यालय के विभागीय फेसबुक पेज के माध्यम से प्रदान की जायेगी।
विज्ञापन

होमगार्ड के लिए पात्रता
न्यूनतम शैक्षित योग्यता के रूप में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लम्बाई 165 सेमी, अनुसूचित जाति अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम लम्बाई 157.50 सेमी तथा पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लम्बाई 160 सेमी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed