फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Reconsideration at the meeting of the Kent Board on merchants' problems

व्यापारियों की समस्याओं पर कैंट बोर्ड की बैठक में होगा पुनर्विचार

Fri, 24 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत Updated Fri, 24 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दुकानों का किराया और व्यावसायिक शुल्क में हुई बढ़ोतरी के मसले को लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों की छावनी परिषद अध्यक्ष केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर अतेश चहार के साथ गहन मंत्रणा हुई। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि समस्याओं को लेकर बोर्ड की बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा। मालूम हो कि छावनी परिषद ने पूर्व में दुकानों का किराया और व्यावसायिक शुल्क बढ़ाया था।

व्यापारियों का कहना है कि बोर्ड ने कई गुना किराया बढ़ा दिया है, जिसे वह लोग वहन करने में समर्थ नहीं हैं, साथ ही बी 4 वर्ग की कई दुकानों का आठ सालों से किराया नहीं लिया गया है, अब उन्हें एकमुश्त किराया देने की बात की जा रही है, जबकि नगर का व्यापार पहले ही चौपट है। व्यापारियों के समर्थन में कैंट बोर्ड सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार भी किया। इधर, बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बोर्ड अध्यक्ष के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि बढ़े हुए किराए और व्यावसायिक शुल्क को लेकर बोर्ड की बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा। एकमुश्त किराया जमा करने वालों के लिए भुगतान की समय सीमा बढ़ाई जाएगी। व्यापारी किस्तों में किराया जमा कर सकते हैं। व्यापारिक प्रतिनिधियों ने समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई और कैंट को सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। सहयोग के लिए व्यापार मंडल ने सभासदों का भी आभार जताया है। बैठक में सीईओ ज्योति कपूर, कर्नल एस श्रीवास्तव, व्यापार संघ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महासचिव हर्ष पंत, सीमा जसवाल, अतुल अग्रवाल, डा. गिरीश वैला, संजय रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed