{"_id":"594a7d444f1c1bb7528b4631","slug":"recognition-of-schools-taking-re-admission-fee-will-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीएडमिशन शुल्क लेने वाले विद्यालयों की मान्यता होगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीएडमिशन शुल्क लेने वाले विद्यालयों की मान्यता होगी समाप्त
अल्मोड़ा, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेते एसडीएम और उप शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें आरटीई के नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि कैपीटेशन शुल्क, रीएडमिशन फीस, काशन मनी और टीसी शुल्क लेने वाले विद्यालयों के संचालकों को फीस वापस करनी होगी। यदि आरटीई के नियमों का उल्लंघन पाया गया तो ऐसे विद्यालयों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। बैठक में भाग नहीं लेने वाले चार विद्यालयों के संचालकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
यहां छावनी इंटर कालेज सभागार में एसडीएम रजा अब्बास ने निजी विद्यालयों के संचालकों केे शिक्षा का अधिकार अधिनियम के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालकों से आरटीई के नियमों का पारदर्शिता से पालन करने के निर्देश दिए गए। उपशिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने कहा कि शासन स्तर से जारी निर्देशों के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों के संचालक यदि कैपीटेशन शुल्क, रीएडमिशन फीस, काशन मनी और टीसी शुल्क ले रहे हैं, तो उन्हें छात्रों के अभिभावकों को फीस लौटानी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने आरटीई के नियमों के तहत विद्यालयों की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। कहा कि जुलाई से फिर निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि अव्यवस्था अथवा नियमों की अवहेलना मिली तो संबंधित विद्यालयों के मान्यता वापस ले ली जाएगी। बैठक में विकासखंड के 35 निजी विद्यालयों में से 29 विद्यालयों के संचालक और प्रधानाध्यापक मौजूद थे,
विज्ञापन
जबकि प्रतिभाग नहीं करने वाले एसबीएस डौड़ाखाल, दिव्य ज्योति रतगल, लीला पब्लिक स्कूल ज्याड़ी और चिल्ड्रन एकेडमी सौनी के संचालकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। संचालन ब्लॉक समन्वयक हरीश बिष्ट ने किया, बैठक में ब्लाक समन्वयक सुंदर जोशी सहित तमाम संकुल समन्वयक भी मौजूद थे।