फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ready to protect from leopards

तेंदुओं से सुरक्षा के लिए तैयार है घुमंतु दल

Sun, 24 Sep 2017 09:57 PM IST
almora
almora Updated Sun, 24 Sep 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन

 ऐसा पहली बार हुआ जब वन विभाग ने तेंदुओं की दहशत को देखते हुए विभाग की दो घुमंतु दलों का गठन किया है। ये दल फिलहाल दशहरा पर्व तक नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शाम से लेकर देर रात्रि तक नियमित रूप से वाहन से गश्त करेंगे। वन्य जीवों से संबंधित किसी भी प्रकार की घटना होने पर विभाग ने सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं।  

विज्ञापन

  नगर के आसपास और ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं का आतंक गहराने लगा है। इन दिनों तेंदुओं के गर्भकाल का समय भी होता है और वह भोजन की तलाश में आबादी की ओर आने लगते हैं। नवरात्र, रामलीला पर्व होने के कारण ग्रामीण और नगर क्षेत्र के लोग रात के समय रामलीला देखने पहुंचते हैं और तेंदुए के निकलने का भी यही समय होता है। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने अल्मोड़ा वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीमा में दो घुमंतु दल का गठन किया है। अल्मोड़ा वन क्षेत्र में नगर के अलावा शीतलाखेत, धौलछीना, बाड़ेछीना, गणानाथ आदि शामिल हैं। इन टीमों के पास बेहोशी बंदूक के अलावा अन्य उपकरण भी होंगे जो गश्ती वाहन से नगर और ग्रामीण क्षेत्र का शाम से देर रात तक भ्रमण करेंगे। वन विभाग ने तेंदुआ या अन्य जंगली जानवर दिखाई दिए जाने पर 9568138828, 9719117116, 9410158522 फोन नंबरों पर सूचना देने को कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed