फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rape Case with Ramlila Artist in DandaKanda

Almora News: डांडाकांडा में रामलीला की नाबालिग कलाकार के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Rape Case with Ramlila Artist in DandaKanda
अल्मोड़ा। डांडाकांडा में सितंबर में हुई रामलीला में मंचन करने आई मुरादाबाद की नाबालिग कलाकार ने तीन लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीनों ने मंडली के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने चार महीने बाद तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद निवासी एक नाबालिग कलाकर सितंबर में डांडाकांडा में आयोजित रामलीला में अभिनय करने पहुंची थी। आरोप है कि 28 सितंबर को रामलीला के दौरान कलाकार मंडली के कमरे में घुसकर तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

कलाकार ने 16 जनवरी को गोविंदपुर राजस्व क्षेत्र में गोपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम कन्याली कोट तहसील कपकोट जिला बागेश्वर, उनके बेटे कौशिक बिष्ट और पंजाब निवासी राजिंदर लांबा के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 354, 376, 376 ए, 511, 363, 342, 392, 504, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। अब यह मामला सिविल पुलिस को हस्तांतरित हुआ है। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद ने कहा कि मामले में कार्रवाई चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

पहले भी चर्चा में रहा डांडाकांडा
अल्मोड़ा। डांडाकांडा पहले भी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में चर्चा में रहा था। वर्ष 2022 में दिल्ली सचिवालय में तैनात एक अधिकारी पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे थे। तब केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed