{"_id":"630a5d2301176a50b853c8d2","slug":"raod-construction-not-completed-after-11-years-almora-news-hld473746594","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में 11 साल बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में 11 साल बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण
विज्ञापन
डामर न होने से खस्ताहाल सड़क।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पयांडाली से जौरासी तक 2011 में बनी सड़क के आठ किमी हिस्से में 11 साल बाद भी डामर नहीं लग पाया है। सड़क में सोलिंग तक नहीं हो पाई है। खस्ताहाल सड़क में अन्य मौसम में तो वाहनों का संचालन किसी तरह हो जाता है लेकिन बरसात में वाहन नही चल पाते। सड़क से जुड़े मलसाखेत और क्वैराली के ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर सड़क में डामरीकरण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्वैराली, मलसाखेत, जौरासी, नागाड़ व बाईसओखला आदि गांव सब्जी और फल उत्पादन के प्रमुख केंद्र हैं लेकिन सड़क की सुविधा न होने से काश्तकार अपने उत्पादों को नही बेच पाते हैं। ग्रामीणों ने विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क में डामरीकरण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि चौखुटिया-अगनेरी-थनीगांव-जौरासी नाम से बनी इस सड़क में डामरीकरण के बिना ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। ज्ञापन में प्रताप सिंह, लक्की सती, श्याम सिंह, उमेद सिंह, नरगिरी, पुष्पा देवी, हेमा देवी, मोहन गिरी, धनुली आदि के हस्ताक्षर हैं।