फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhetki Bana Neeru....

Almora News: रानिखेतकि बाना नीरू....

Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ranikhetki Bana Neeru....
कांडा (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कमस्यार महोत्सव संपन्न हो गया है। आखिरी दिन सांस्कृतिक मंच से लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी ने गीतों से रंग जमाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। लोक गायक फौजी जोशी ने मंच से अपने कई हिट गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने रैफल मेरी कानी मां...., रानिखेतकि बाना नीरू...., टक टका टक कमला..., दूर बड़ी दूर.. समेत कई गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों के दौरान दर्शक दीर्घा में लोग जमकर थिरके। सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने भी मंच से प्रस्तुति दी। दोपहर बाद तक सांस्कृतिक मंच से लोगों को एक से बढ़कर एक कार्यक्रम देखने का मौका मिला। इस मौके पर इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि विक्रम शाही, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, राजेंद्र राठौर, दरपान सिंह, रवींद्र रावत, दीपक गड़िया आदि मौजूद रहे। महोत्सव सिमिति अध्यक्ष विनोद मेहरा ने सफल आयोजन के लिए समिति और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन


बागेश्वर ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
कमस्यार महोत्सव के दौरान आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल आरे, बागेश्वर और धपोलासेरा की टीम के बीच खेला गया। बागेश्वर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए धपोलासेरा को 3-2 से पराजित किया। रस्सकशी प्रतियोगिता में रावतसेरा की टीम ने खातीगांव को पराजित किया। ऐपण प्रतियोगिता में प्रियांशी पहले, रजनी उप्रेती दूसरे और प्रियंका रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्मला को पहला, प्रियंका को दूसरा और कोमल को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed