फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet was once famous as the City of Churches

कभी सिटी आफ चर्चेज के नाम से मशहूर था रानीखेत

Sun, 24 Dec 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 24 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet was once famous as the City of Churches
रानीखेत के द्योलीकेती में स्थित चर्च। - फोटो : अमर उजाला

 पर्यटन नगरी कभी सिटी आफ चर्चेज के नाम से भी मशहूर थी। अंग्रेजों ने 1869 में जब यहां छावनी बसाई तो गिरिजाघरों का भी निर्माण कराया। यहां कुल नौ गिरिजाघर बनाए गए, सभी अपनी अद्भुत संरचना और विशिष्ट शैली के लिए विख्यात थे। मालरोड स्थित कैथोलिक गिरिजाघर गौथिक संरचना का अद्भुत नमूना है। सात हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित चौबटिया का सेंट मिसेल गिरिजाघर की चर्चा तो पूरे उत्तर भारत में होती थी, लेकिन अब देखरेख के अभाव में अधिकांश चर्च जीर्ण शीर्ण हालत पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


1869 में अंग्रेज हुक्मरानों की नजर रानीखेत की खूबसूरत वादियों पर पड़ी। यहां की आबोहवा और शांत वातावरण को देखकर अंग्रेज इतने खुश हुए कि उन्होंने यहां छावनी बसा डाली। बताते हैं कि इसी दौरान ईसाई धर्म के प्रचारक भी यहां पहुंचे, जो लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद यहां एक के बाद एक नौ चर्च बनाए गए, जिसके चलते पर्यटन नगरी को सिटी आफ चर्चेज के नाम से जाना जाने लगा। चौबटिया स्थित सेंट मिसेल चर्च 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण पूरे उत्तर भारत में पहचान बनाए हुए था। इसका निर्माण 1882 में हुआ था। वर्तमान में यह चर्च सेना के अधीन है इसे अब कौटिल्य हाउस के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


मालरोड का कैथोलिक गिरजाघर गौथिक शैली का बेजोड़ नमूना है। 1885 में चौबटिया में सेंट बिजेंट और 1899 में सेंट बोनावेंचर चर्च बनाए गए। सभी चर्चों में उस वक्त नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं होती थीं। सभी गिरिजाघर विशिष्ट प्रस्तर शैली के बने हुए हैं। यहां कैथोलिक समुदाय के दो सेंट बिजेंट और सेंट बोनावेंचर और प्रोटेस्टेंट समुदाय के एंग्लिकन, मैथोडिस्ट, बेपटिस्ट, प्रेसबीटेरियन सहित कुल सात गिरिजाघर बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में अधिकांश गिरिजाघर जीर्ण शीर्ण हालत में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed