फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Vechicle Gets UK20 No

रानीखेत के वाहनों की पहचान अब यूके 20 से होगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet Vechicle Gets UK20 No
ताड़ीखेत में इसी भवन में खुलेगा एआरटीओ कार्यालय। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पांच साल की जद्दोजहद के बाद अब रानीखेत का उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) अस्तित्व में आने जा रहा है। विभाग ने ताड़ीखेत स्थित जीजीआईसी की पुरानी बिल्डिंग को कार्यालय के लिए चुन लिया है। एक माह के भीतर कार्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। कार्यालय खुलने से रानीखेत उपमंडल क्षेत्र के वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस सहित तमाम कार्यों के लिए अल्मोड़ा आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रानीखेत के वाहनों की नई पहचान अब यूके-20 नंबर से होगी।
विज्ञापन

रानीखेत और रामनगर में एआरटीओ कार्यालय खोलने की घोषणा 2016-17 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की थी। रामनगर का कार्यालय चार साल पूर्व ही अस्तित्व में आ गया था लेकिन रानीखेत में जगह के अभाव में अभी तक कार्यालय नहीं खुल सका। व्यापार मंडल सहित तमाम संगठनों ने इसके लिए आवाज उठाई। पूर्व विधायक करन माहरा ने भी मुद्दा सदन में उठाया। इस साल नई सरकार बनने के बाद परिवहन मंत्री चंदन राम दास यहां पहुंचे। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी इस मांग को प्रमुखता से उनके सम्मुख रखा। मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र कार्यालय खोलने के निर्देश दिए थे और इसके बाद बिल्डिंग चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। ताड़ीखेत में जीजीआईसी के पुराने भवन में कार्यालय खुलेगा।
विज्ञापन

-ये क्षेत्र होंगे लाभान्वित
-रानीखेत, ताड़ीखेत, भतरौंजखान, भिकियासैंण, स्याल्दे, सल्ट, चौखुटिया, द्वाराहाट आदि।
-एक माह के भीतर रानीखेत के ताड़ीखेत स्थित जीजीआईसी की पुरानी बिल्डिंग में एआरटीओ कार्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। इसके उद्घाटन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। नया स्टाफ वहां नियुक्त किया जाएगा।-शैलेष तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed