फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet's runner-up teacher Sangeeta is also in Panchkula

रानीखेत की धाविका शिक्षिका संगीता भी छाई पंचकुला में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet's runner-up teacher Sangeeta is also in Panchkula
शिक्षिका संगीता वर्मा - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकीं धाविका शिक्षिका संगीता वर्मा ने इस बार ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। गत दिनों हरियाणा में संपन्न इस प्रतियोगिता में शिक्षिका संगीता ने आठ सौ मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हरियाणा के पंचकुला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हुई। जिसमें ढाई हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंगोली की शिक्षिका संगीता वर्मा ने भी प्रतिभाग किया और 800 मीटर की दौड़ में तीसरा स्थान पाकर कांस्य पदक जीता। संगीता वर्मा का चयन अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता सिंगापुर में होगी। बता दें कि संगीत वर्मा 2019 में श्रीलंका में संपन्न अंतरराष्ट्रीय दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर चुकी हैं। पंचकुला स्टेडियम में आयोजन समिति के सचिव जसविंदर सिंह ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed