फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Needs Parking

पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे वाहन खड़ा करना मजबूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ranikhet Needs Parking
पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे खड़े वाहन। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तेजी से हो रहे नगरीकरण के बीच चिलियानौला नगर पालिका एक अदद वाहन पार्किंग के लिए जूझ रही है। अभाव के चलते लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करते हैं। सड़कों पर वाहन अनियंत्रित ढंग से खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या रहती है। सड़क किनारे खड़े वाहनों से रात के वक्त तेल और अन्य सामग्री चुरा ली जाती है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से यहां वाहन पार्किंग बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

2018 में पालिका बनने के बाद लोगों को सबसे पहले वाहन पार्किंग बनने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक प्रस्ताव तक नहीं बन सका है। दूसरी तरफ वाहनों का निरंतर दबाव बढ़ रहा है। चिलियानौला से रानीखेत के लिए कई टैक्सियों का भी संचालन होता है। पार्किंग नहीं होने के कारण सड़क से सटकर ही वाहनों का खड़ा करना मजबूरी बन चुका है। नगर पालिका की अध्यक्ष कल्पना देवी ने बताया कि वाहन पार्किंग के लिए कुछ स्थानों का चयन किया गया है। सर्वे का काम अभी भी जारी है। इसके बाद ही पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-चिलियानौला में वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। अब यह कस्बा नगर पालिका बन चुकी है। वाहन पार्किंग मूलभूत जरूरत है। रात को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पड़ते हैं, कई बार चोरियां तक हो जाती हैं।-संजीव जोशी, चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चिलियानौला में वाहन पार्किंग बनाने के लिए हमने पालिका बोर्ड की बैठक में मुद्दा उठाया। इसके बाद हैड़ाखान सहित कुछ स्थानों पर स्थलों का चयन किया गया। प्रस्ताव के लिए आगामी बैठक में फिर से मुद्दा उठाया जाएगा।-नवल पांडेय, सभासद वार्ड नंबर चार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed