{"_id":"656ef828c1cbbb2237098649","slug":"ranikhet-co-tilak-ram-verma-dead-due-to-heart-attack-in-kashipur-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रानीखेत के सीओ का दिल का दौरा पड़ने से निधन, भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे काशीपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रानीखेत के सीओ का दिल का दौरा पड़ने से निधन, भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे काशीपुर
Tue, 05 Dec 2023 03:45 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 05 Dec 2023 03:45 PM IST
सार
रानीखेत में तैनात सीओ तिलक राम वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीओ वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अवकाश पर अपने घर भरतपुर, काशीपुर गए थे। बीते तीन दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी।
विज्ञापन
सीओ तिलक राम वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में तैनात सीओ तिलक राम वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, सीओ वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अवकाश पर अपने घर भरतपुर, काशीपुर गए थे। बीते तीन दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी।
विज्ञापन
इसी रात अचानक उनके सीने में दर्द उठा और परिजन उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए एसएसपी कार्यालय में शोक सभा आयोजित की। तिलक राम वर्मा वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में एसआई के पद पर तैनात हुए। वर्ष 2020 में उन्हें पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली। 15 अगस्त 2022 से वह सीओ रानीखेत के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन